Megamenu

अधिक

Body

About the Ministry

भारत सरकार के अधीन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) को मौसम, जलवायु, समुद्र और तटीय दशा, जल विज्ञान, भूकंप विज्ञान और प्राकृतिक संकटों के लिए सेवाएं प्रदान करने; देश के लिए धारणीय तरीके से समुद्री सजीव और निर्जीव संसाधनों की खोज करनेएवं उनका दोहन करने तथा पृथ्वी के तीनों ध्रुवों (आर्कटिक, अंटार्कटिक और हिमालय) का अन्‍वेषण करने के लिए अधिदेश दिया गया है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय पहले महासागर विकास विभाग (DOD) था, जिसे जुलाई 1981 में भारत के प्रधानमंत्री के प्रभार में सीधे मंत्रिमंडल सचिवालय के एक भाग के रूप में बनाया गया था। मार्च 1982 में यह एक अलग विभाग के रूप में अस्‍तित्‍व में आया। पहले महासागर विकास विभाग ने देश में समुद्री विकास गतिविधियों के आयोजन, समन्वय और इन्‍हें बढ़ावा देने के लिए एक नोडल संस्थान के रूप में कार्य किया। भारत सरकार ने महासागर विकास विभाग को फरवरी 2006 में महासागर विकास मंत्रालय के रूप में अधिसूचित किया।

जुलाई 2006 में, भारत सरकार द्वारा राष्‍ट्रपति की अधिसूचना के माध्यम से महासागर विकास मंत्रालय का नए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) में पुनर्गठनकिया गया था। इससे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), दिल्ली, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे और राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF), नोएडा, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय प्रशासन की परिधि में आ गए। सरकार ने अंतरिक्ष आयोग (भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रशासन के लिए उत्‍तरदायी सरकारी विभाग) और परमाणु ऊर्जा आयोग (परमाणु ऊर्जा विभाग का शासी निकाय) की तर्ज पर पृथ्वी आयोग की स्थापना को भी मंजूरी दी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयमुख्यालय का संपर्क पता:-

मुख्‍यालय
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार
पृथ्‍वी भवन, लोधी रोड
नई दिल्‍ली 110003.
वेबसाइट : www.moes.gov.in

संबद्ध, अधीनस्‍थ कार्यालयों और स्‍वायत्‍त निकायों के संपर्क पते

संबद्ध कार्यालयों का संपर्क पता परियोजना कार्यालय
समुद्री सजीव संसाधन और पारिस्थितिकी केन्‍द्र(CMLRE)
अटल भवन, एलएनजी रोड 
पुथुविपिन दक्षिण, ओचनथुरूथू   
पीओ, कोच्‍ची   
केरल 682508
(वेबसाइट : www.cmlre.gov.in)
परियोजना निदेशालय
राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्‍द्र (NCS)
आईएमडी परिसर, मौसम भवन
लोधी रोड, नई दिल्‍ली 110003
(वेबसाइट : www.seismo.gov.in)
राष्‍ट्रीय तटीय अनुसंधान केन्‍द्र (NCCR)
एनआईओटी परिसर, वेल्‍लचेरी  
तांबरम रोड   
पल्‍लीकरणै ग्राम, चेन्‍नई   
तमिलनाडु 600100
(वेबसाइट : www.nccr.gov.in)
 

अधीनस्‍थ कार्यालयों का संपर्क पता

अधीनस्‍थ कार्यालय
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
मौसम भवन, लोधी रोड
नई दिल्‍ली 110003
वेबसाइट : mausam.imd.gov.in
राष्‍ट्रीय मध्‍यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केन्‍द्र (NCMRWF)र
ए 50, औद्योगिक क्षेत्र, फेज II
सेक्‍टर 62, नोएडा
उत्‍तर प्रदेश 201307
वेबसाइट  : www.ncmrwf.gov.in)

स्‍वायत्‍त निकायों का संपर्क पता  

सस्‍वायत्‍त निकाय  
राष्‍ट्रीय समुद्र प्रौदयोगिकी संस्‍थान (NIOT)  
वेल्‍लचेरी ताम्‍बरम रोड  
पलीकरणै ग्राम, चेन्‍नई  
तमिलनाडु 600 100
वेबसाइट : www.niot.res.in
राष्‍ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केन्‍द्र (NCPOR)
हैडलैंड सडा, वास्‍को डा गामा
गोवा 403804
वेबसाइट :  www.ncaor.gov.in
भारतीय राष्‍ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्‍द्र (INCOIS)
ओशन वैली, प्रगति नगर
बीओ निजामपेट, पोस्‍ट ऑफिस  
हैदराबाद
तेलंगाना 500055
वेबसाइट : www.incois.gov.in
भारतीय उष्‍णदेशीय मौसम विज्ञान संस्‍थान (IITM)
होमी भाभा रोड, पाशन, पुणे
महाराष्‍ट्र 411008
वेबसाइट : www.tropmet.res.in
राष्‍ट्रीय पृथ्‍वी विज्ञान अध्‍ययन केन्‍द्र (NCESS)
पोस्‍ट बाक्‍स सं 7250, अक्‍कुलम
तिरुवनंतपुरम
केरल 695011
वेबसाइट : www.ncess.gov.in