यह प्रस्ताव 8-16 जून, 2010 (आईओसी/ईसी-एक्सएलआई/3अनुलग्नक IX पृष्ठ 20) यूनेस्को, पेरिस में हुई आईओसी कार्यकारी परिषद की 43 वी बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए वक्तव्य के अनुसरण में ‘प्रचालनात्मक समुद्र विज्ञान’ में क्षमता निर्माण हेतु स्थायी प्रशिक्षण सुविधा स्थापित करने और भारत में प्रचालन यूनिटों का रख-रखाव करने के लिए आवश्यक जनशक्ति को प्रशिक्षित करने के संबंध में है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य प्रशिक्षुओं को प्रचालनात्मक समुद्र विज्ञान के विशिष्ट मुद्दों जैसे समुद्र वैज्ञानिक डेटा संग्रह (स्व स्थाने और उपग्रह), डेटा संचरण, प्रसंस्करण, पुरालेख बनाना, विश्लेषण, विभिन्न क्षेत्रों के लिए महासागर मॉडलों को अपनाना, प्रयोक्ताओं को जानकारी का प्रचार-प्रसार करना आदि की निगरानी हेतु तैयार करना है।
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, हैदराबाद।
इंकॉइस में एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र 'प्रचालनात्मक समुद्र विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र' की स्थापना की जाएगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार, भूमि और भवन सहित बुनियादी संरचना की स्थापना की लागत, और भारतीय संकाय के वेतन सहित परिचालन लागत वहन करेगा। अन्य लागत, मुख्य रूप से, यात्रा और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षुओं के लिए प्रति दिन और अंतरराष्ट्रीय संकाय लिए वेतन आईओसी या उनके सदस्य देशों द्वारा वहन किया जाएगा जो अपने संकाय या प्रशिक्षुओं की तैनाती करेंगे ।
(करोड़ रु)
योजना का नाम | 2012-13 | 2013-14 | 2014-15 | 2015-16 | 2016-17 | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|
प्रचालनात्मक समुद्र विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र | 6.00 | 43.00 | 38.00 | 45.00 | 18.00 | 150.00 |
Last Updated On 06/08/2015 - 12:34 |