हमारे देश के लिए भारतीय ग्रीष्म मानसून वर्षा (आईएसएमआर) का ऋतुकालिक पूर्वानुमान विशेष रूप, कृषि उत्पादन और जल संसाधनों के प्रबंधन हेतु नीतियों की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण है । गतिशील मॉडलों द्वारा मानसून का ऋतुकालिक पूर्वानुमान इस तथ्य पर आधारित है कि उष्णदेशों में समुद्र सतह तापमान (एसएसटी), मृदा नमी, बर्फ कवर आदि जैसी धीमी गति से घटती-बढ़ती सीमा स्थितियां, ऋतुकालिक समय-पैमाने पर, वायुमंडलीय विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है । हालांकि ऋतुकालिक मध्य मानसून का संभावित रूप से पूर्वानुमेय प्रतीत होती हैं, तथापि वायुमंडलीय जीसीएम अनुरुपणों ने मानसून वर्षा के अंतर-वार्षिक परिवर्तनों को ग्रहण करने में पर्याप्त कौशल नहीं दर्शाया है । मानसून के पूर्वानुमानीयता पर किए गए पर्याप्त अनुसंधान से यह सिद्ध होता है कि भारतीय ग्रीष्म मानसून की पूर्वानुमानीयता की संभावना सीमित है । इस बात का भी पता चला है कि मानसून की संभावित पूर्वानुमानीयता को निर्धारित करने में समुद्र-वायुमंडल युग्मिता अत्यधिक महत्वपूर्ण है । अत: मानसून का पूर्वानुमान देने के लिए एक युग्मित समुद्र-वायुमंडल जलवायु मॉडल की आवश्यकता होगी ।
भारतीय ग्रीष्म मानसून ऋतु में सक्रिय (सामान्य वर्षा से ऊपर) और प्रांरभ (सामान्य वर्षा से नीचे) काल अवधियां होती है । बारंबार अथवा दीर्घ व्यावधानों से सूखे की स्थितियां उत्पन्न होती है । कृषि फसलों का नाजुक विकास अवधियों में लंबे व्यावधानों से काफी हद तक उपज घटती है । वर्ष 1972, 1979 और 1987 के दौरान ऐसे ही लंबे व्यावधानों के कारण भारत में चावल का कम उत्पादन हुआ । अत: दो से तीन सप्ताह पहले, कृषि आयोजना (बोना; काटना आदि) और जल प्रबंधन के लिए मानसून की सक्रिय और प्रारंभ अवधियों का पूर्वानुमान, ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता हैं । अत: विस्तारित अवधि समय पैमाने पर आगामी मानसून ऋतु में सक्रिय प्रारंभ अवधियों के पूर्वानुमान के लिए सांख्यिकी और गतिशील पद्धतियों के आधार पर तकनीकों को विकसित करने की आवश्यकता है। मानसून अंतर-ऋतुकालिक दोलन का पूर्वानुमान, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर में एक प्रमुख अनुसंधान कार्यक्रम है ।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम-विज्ञान संस्थान, पुणे
यह एक सतत् योजना है । उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां जारी रहेंगी:
(रू. करोड़ में)
| स्कीम का नाम | 2012-13 | 2013-14 | 2014-15 | 2015-16 | 2016-17 | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| लघु अवधि जलवायु पूर्वानुमान | 55.00 | 45.00 | 35.00 | 34.00 | 31.00 | 200.00 |
|
Last Updated On 02/19/2015 - 11:43 |