पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय 1998 से परियोजना विधि पर आईसीएमएएम कार्यक्रम का प्रचालन कर रहा है। इस परियोजना को नौवीं पंचवर्षीय योजना से कार्यान्वित किया जा रहा है और इसमें क्षेत्र प्रबंधन योजना, तट रेखा प्रबंधन, समुद्री जल गुणवत्ता मानदण्ड, पारिस्थितिक तंत्र मॉडलिंग, सुनामी मॉडलिंग, मॉडलिंग और मानचित्रण आदि पर अनेक प्रकार के अनुसंधान किए जाते हैं। राष्ट्रीय महत्व और सामाजिक सार्थकता के इन कार्यक्रमों को परियोजना विधि में जारी रखा जा रहा है। इस कार्यक्रम को जारी रखने के लिए दीर्घ अवधि संगठनात्मक रूपरेखा प्रदान करने के लिए परियोजना निदेशालय को तटीय अनुसंधान केंद्र का नया नाम दिया गया है। इस केंद्र को कार्यक्रमों के प्रचालन के लिए पर्याप्त भवन स्थान की आवश्यकता है। आईसीएमएएम पीडी के प्रचालन और रखरखाव तथा भूमि की खरीद और नए भवन (लगभग 40000 वर्ग फीट) के निर्माण के लिए पर्याप्त निधिकरण की आवश्यकता है।
(करोड़ रु. में)
योजना का नाम | 2012-13 | 2013-14 | 2014-15 | 2015-16 | 2016-17 | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|
तटीय अनुसंधान | 23 | 50 | 44 | 37 | 31 | 185 |
Last Updated On 04/29/2015 - 10:35 |