वर्तमान में अनुसंधान पोत बेड़े में छह अनुसंधान जहाज हैं अर्थात, ओआरवी सागर कन्या, एफओआरवी सागर संपदा, टीडीवी सागर निधि, बीटीवी सागर मंजूषा, सीवीआर सागर पूर्वी और सागर पश्चिमी, और सातवां ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) है जिसके निर्माण पर विचार किया जा रहा है। कुल सात जहाजों में से चार अनुसंधान पोत काफी पुराने पोतों के अंतर्गत आते हैं और हाल ही में शेष तीन अनुसंधान जलयानों का अधिग्रहण किया जा रहा है / अधिग्रहण किया गया है। चार अनुसंधान जलयान जिनके लिए प्रतिस्थापन प्रस्तावित किया गया है, में से दो महासागर वर्ग के हैं और दो तटीय अनुसंधान पोत वर्ग के हैं। वर्तमान (ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना) के दौरान, दो तटीय अनुसंधान जहाज़ों (सीआरवी) यथा सागर पूर्वी और सागर पश्चिमी का प्रतिस्थापन पहले से ही प्रस्तावित किया गया है। 2011-12 के दौरान और बारहवीं योजना दौरान 127.75 रु. करोड़ रुपए की लागत से दो सीआरवी के अधिग्रहण के लिए ईएफसी प्रस्ताव विचाराधीन हैं।
बारहवीं योजना अवधि के दौरान प्रतिस्थापन के लिए प्रस्तावित समुद्री श्रेणी अनुसंधान जहाजों का विवरण नीचे प्रदान किया गया है :
यह नोट करना जरूरी है कि दोनों वर्तमान समुद्री अनुसंधान जलयान अर्थात् ओआरवी सागर कन्या और एफओआरवी सागर संपदा का निर्माण 1983-84 में जर्मन और डैनिश सरकार के विनिमय कार्यक्रमों के तहत किया गया था और पिछले तीस दशकों से ये एमओईएस के साथ-साथ सीएसआईआर, इसरो, डीआरडीओ, ओएनजीसी और विश्वविद्यालयों के तहत राष्ट्रीय संस्थानों के सभी प्रमुख कार्यक्रमों की आवश्यकताओं को भी पूरा कर रहे हैं। इनका प्रतिस्थापन इस तथ्य के कारण जरूरी है कि इसके पुराने होने कारण इनकी मरम्मत, चलाने और रख-रखाव के लिए वार्षिक लागत बढ़ी है और साथ ही जलयानों की मजबूती भी काफी हद तक कम हुई है। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जलयान समय की उपलब्धता भी कम हुई है जिसकी तुलना में बढ़ते हुए जलयान समय की मांग से वैज्ञानिक कार्यक्रमों को स्थगन पर रखा गया।
इसलिए यह प्रस्ताव दिया गया है कि ओआरवी सागर कन्या के प्रतिस्थापन में 600 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है और एफओआरवी सागर संपदा के प्रतिस्थापन में 500 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।
योजना से संबंधित सभी कार्यों, वैज्ञानिक उपकरण जहाज सहित डिजाइन विनिर्दिष्टिताओं की एक वैश्विक निविदा जारी करना, एक उपयुक्त शिपयार्ड की पहचान, समयसीमा, समुद्र ट्रेल्स की तुलना में कार्य की निगरानी और इसे उद्देश्य के लिए गठित एक राष्ट्रीय समिति के मार्गदर्शन के साथ एनसीएओआर के समन्वय से चालू किया जाएगा।
वायुमंडलीय विज्ञान और भौतिक, रासायनिक, जैविक और भूवैज्ञानिक समुद्र विज्ञान से संबंधित अध्ययन के लिए एक अत्याधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत।
(करोड़ रु)
योजना का नाम | 2012-13 | 2013-14 | 2014-15 | 2015-16 | 2016-17 | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|
दो सीआरवी का प्रतिस्थापन, डिजाइन, जहाज निर्माण लागत | 60.00 | 55.00 | 15.00 | -- | -- | 130.00 |
दो सीआरवी के अधिग्रहण के बाद उनका संचालन, रखरखाव और खर्च चलाना | -- | -- | 5.00 | 6.00 | 6.00 | 16.00 |
दो जलयानों के अधिग्रहण तक सागर निधि एवं सागर मंजूषा दो सीआरवी का परिचालन, चलना और रखरखाव | 54.00 | 45.00 | 39.00 | 53.00 | 46.00 | 237.00 |
ओआरवी सागर कन्या का प्रतिस्थापन, अवधारणा, डिजाइन, पोत निर्माण लागत | 5.00 | 220.00 | 260.00 | 90.00 | 25.00 | 600.00 |
एफओआरवी सागर संपदा का प्रतिस्थापन, अवधारणा, डिजाइन, पोत निर्माण लागत | 5.00 | 180.00 | 240.00 | 50.00 | 25.00 | 500.00 |
कुल | 129.00 | 490.00 | 614.00 | 198.00 | 102.00 | 1483.00 |
Last Updated On 06/18/2015 - 11:57 |