लहरें, ताप ऊर्जा और समुद्री धाराएं महासागर ऊर्जा का मुख्य रूप हैं । एक उष्णकटिबंधीय देश होने के कारण भारत में सतह के पानी और गहरे समुद्र के बीच तापमान में लगातार भिन्नता उपलब्ध रहती है। इस ग्रेडिएंट को एक साथ बिजली और ताजा पानी उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पद्धति का उपयोग करते हुए, लक्षद्वीप के कावाराती द्वीप में विलवणीकरण को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया और इसका प्रदर्शन 1000 मी जल गहराई में बार्ज नौबंध और कंडेसर अस्वीकृत जल का प्रयोग करते हुए ऊर्जा संयंत्र में किया गया। अब तटीय मुख्य भूमि में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी क्षमता वाले एक फ्लोटिंग अपतटीय संयंत्र का प्रयास किया जाना है। इस के लिए उद्योग की भागीदारी का अनुरोध पहले से ही किया गया है और डिजाइन के पहले चरण को लागू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। समुद्र धाराओं से समानांतर विद्युत दोहन की दिशा में, तरंग ऊर्जा के दोहन के लिए विद्युत मॉड्यूल की बढ़ती दक्षता और ताप ग्रेडिएंट से बिजली के टर्बाइनों का विकास करने का कार्य प्रगति पर है।
देश के सामने आने वाली बिजली और पानी की भारी कमी के कारण, इन क्षेत्रों में व्यापक अध्ययन की मांग है।
सौर अलवणीकरण पर अनुसंधान एक ऐसे स्तर तक पहुँच गया है जहां प्रदर्शन संयंत्र चुनिंदा इलाकों में स्थापित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नै
तरंग ऊर्जा दोहन के लिए बिजली मॉड्यूल के प्रोटोटाइप और ताप ग्रेडिएंट से बिजली के विकासशील टर्बाइनों का डिजाइन किया जाएगा और आगामी योजना अवधि में इसे क्षेत्र में कार्यान्वित किया जाएगा ।
छोटे मॉडल के परीक्षण के बाद, यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी कि अक्षय सागर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली के उपयोग से विलवणीकरण संयंत्र चलाया जाए।
एनआईओटी द्वारा नियमित और साथ ही परियोजना मोड में कार्यक्रमों को वैज्ञानिक और तकनीकी जनशक्ति का लाभ उठाने के लागू किया जाएगा। जहां कहीं आवश्यक हो, इसमें शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान और विकास संगठनों के साथ सहयोग में काम करने का प्रस्ताव है।
उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ साझेदारी के माध्यम से बड़े पैमाने पर फ्लोटिंग विलवणीकरण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। सौर विलवणीकरण संयंत्र आदि जैसे कार्यक्रम स्थानीय समुदायों और अधिकारियों की मदद से कार्यान्वित किए जाएंगे। परियोजनाओं की निगरानी एनआईओटी प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी।
बुनियादी सुविधाएं / प्रयोगशाला आवश्यकताएं
एनआईओटी को कई सफलताओं के कारण विलवणीकरण में बहुत अनुभव प्राप्त हुआ है। तथापि, बड़े पैमाने पर उत्पादन और व्यावसायीकरण के लिए, तापीय चक्र और वैक्यूम सिस्टम से संबंधित घटकों के लिए अधिक अनुकूलन आवश्यक है। जबकि वर्तमान परिसर में एक छोटी सी प्रयोगशाला है, निरंतर डेटा संग्रह संभव नहीं है, क्योंकि समुद्र के पानी का सतत प्रवाह संभव नहीं है। समुद्र तट पर ही प्रयोगशाला बनाने से पानी के सतत प्रवाह का लाभ मिल सकेगा। इस प्रकार इस सुविधा में विलवणीकरण अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित की जा सकेगी जिसमें ताप हस्तांतरण, दूषण, समुद्री अनुप्रयोगों के लिए कोटिंग्स हीट एक्सचेंजर्स के लिए नई सामग्री का विकास और निष्पादन आदि पर दीर्घ अवधि परीक्षण करने के लिए लगातार समुद्री जल प्राप्त होता रहेगा।
पवन / लहर / सौर ऊर्जा की संकर प्रणालियों पर अनुसंधान किया जाएगा। पानी में एक प्लेटफॉर्म पर एक पवन टरबाइन स्थापित किया जा सकता, जो अपने आप समुद्र तट सुविधा को ही बिजली आपूर्ति कर सकता है।
(करोड़ रु)
| योजना का नाम | 2012-13 | 2013-14 | 2014-15 | 2015-16 | 2016-17 | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| ऊर्जा और स्वच्छ जल | 42 | 69 | 76 | 80 | 96 | 365 |
|
Last Updated On 06/18/2015 - 11:24 |